पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधान परिषद चुनाव: राबड़ी तीसरी बार और पूर्वे चौथी बार बनेंगे एमएलसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत राजद कोटे के चारों उम्मीदवारों ने शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन किया। राबड़ी देवी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामचंद्र पूर्वे और नालंदा के पूर्व राजद अध्यक्ष सैयद खुर्शीद मो. मोहसिन ने राजद से तो पूर्व सीएम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने हम (से) के प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। संतोष व मोहसिन पहली बार परिषद जाएंगे, जबकि राबड़ी की यह तीसरी व लगातार दूसरी और पूर्वे की चौथी पारी होगी।

 

 

- राबड़ी देवी ने कहा कि राजद के सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीतेंगे। सुरक्षा मुद्दे पर कहा कि जब तक सुरक्षा हटाने का सही जवाब सरकार नहीं देगी, हम सुरक्षा नहीं लेंगे। सरकार को बताना होगा कि कैसे और क्यों सुरक्षा हटाई गई। वे नामांकन करने भी बिना गार्डों के ही विधानसभा परिसर पहुंची थीं।

- नामांकन के समय विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, भोला यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाई वीरेन्द्र, पूर्व सीएम मांझी, कांग्रेस विधायक विजय शंकर दूबे समेत कई नेता उपस्थित थे। 
 

 

 

खबरें और भी हैं...