पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पापा, मैं समलैंगिक हूँ....

पापा, मैं समलैंगिक हूँ....

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हॉ़गकॉ़ग के एक प्रमुख कारोबारी ने जब अपनी बेटी के लिए योग्य वर की तलाश शुरू की तो उनकी बेटी को एक खुला ख़त लिखकर बताना पड़ा कि वो समलैंगिक है.

कारोबारी जिगी चाओ की बेटी सेसिल चाओ ने अपने ख़त में लिखा, 'पापा, मैं समलैंगिक हूं'. चाओ कहती हैं, "दुनिया में अच्छे पुरुषों की कमी नहीं, मगर वे मेरे लिए नहीं बने."

समाजसेवी और कारोबारी महिला चाओ का ख़त हॉ़गकॉ़ग के दो प्रमुख अखबारों में छपा. इसमें से एक अखबार 'साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट' में यह ख़त इसी हफ्ते छपा.

पिता जिगी चाओ का कहना है कि सेसिल चाओ को मन से अपने जीवनसाथी को कबूल करना चाहिए और उसे "एक सामान्य और गरिमापूर्ण इंसान" का दर्जा देना चाहिए.

33 साल की चाओ ने वर्ष 2012 में ही अपनी पार्टनर सिन इव से फ्रांस में शादी कर ली थी. वे दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे.

अंदर की स्लाइड में पढ़ें