पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स रविवार को खत्म हो गए। इनमें दिल्ली की 22 साल की मणिका बत्रा भारत की ओर से सबसे कामयाब एथलीट साबित हुईं। उन्होंने टेबल टेनिस में चार मेडल जीते और इसके साथ ही वे इस गेम की हिस्ट्री में 4 मेडल जीतने वाली पहली महिला प्लेयर भी बन गईं। उन्होंने ये मेडल सिंगल्स, वुमेन्स टीम, वुमेन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में जीते। मॉडलिंग छोड़ चुना टेबल टेनिस...
- दिखने में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस मणिका बत्रा ने स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग भी की। हालांकि कुछ वक्त बाद टेबल टेनिस पर फोकस करने के लिए उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी।
- दिल्ली के नारायणा विहार की रहने वाली मणिका का जन्म 15 जून 1995 को हुआ। उन्होंने चार साल की उम्र से टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। तीन भाई-बहनों में मणिका सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन आंचल और भाई साहिल भी टेबल टेनिस प्लेयर रहे हैं।
- खेल पर फोकस करने के लिए मणिका ने कई स्कूल-कॉलेज बदले। उन्होंने बचपन में हंसराज मॉडल स्कूल में एडमिशन लिया, क्योंकि उनके कोच वहीं पर थे। इसके अलावा वहां उन पर स्कूल अटैंड करने का दबाव भी नहीं डाला जाता था।
- इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली के बेस्ट कॉलेज में से एक जीसस एंड मैरी कॉलेज में एडमिशन लिया। हालांकि वहां पर भी वे मुश्किल से ही गईं। वे सिर्फ एग्जाम देने के लिए ही कॉलेज जाती थीं।
- मणिका टेबल टेनिस के लिए इतनी क्रेजी थीं, कि इसके लिए उन्होंने अपने कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी और कई दूसरे फेस्ट भी मिस कर दिए थे। उन्हें कभी इस बात का पछतावा भी नहीं हुआ। कुछ वक्त बाद कॉलेज भी छोड़ दिया।
- खेल के लिए मणिका ने कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी नहीं की और बीच में ड्रॉपआउट हो गईं। हालांकि अब वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉरेस्पोंडेंस से बीए की पढ़ाई कर रही हैं।
मणिका के अचीवमेंट
- मणिका ने साल 2011 में चिली ओपन में अंडर-21 आयु वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया था। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थीं। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में 3 मेडल जीते।
- साल 2016 में हुए साउथ एशियन गेम्स में देश को 3 गोल्ड मेडल दिलाए थे। वुमन डबल्स, मिक्सड डबल्स और टीम में ये गोल्ड हासिल किए।
- मणिका ने 2016 रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई तो कर लिया था, लेकिन पहले राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा।
- वर्ल्ड टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाली भारत की पहली महिला प्लेयर हैं मणिका। वे इस समय भारत की नंबर वन प्लेयर हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, मणिका बत्रा की पर्सनल लाइफ के फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.