पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेशनल डेस्क. ओडिशा में आकाशीय बिजली की वजह से स्टेट गर्वमेंट के कर्मचारियों को सैलरी देर से मिलेगी। ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन सच्चाई यही है। यहां आकाशीय बिजली की वजह से उस सर्वर का डाटाबेस डैमेज हो गया जहां सैलरी देने के लिए इम्प्लाई से जुड़ी तमाम जानकारियां मौजूद थी। अब राज्य के वित्त मंत्री शशि भूषण का कहना है कि जल्द ही सर्वर ठीक कर लिया जाएगा और कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी।
- वित्त मंत्री शशि भूषण ने कहा कि पहले कर्मचारियों को महीने के अन्त में या फिर अगले महीने के पहले हफ्ते सैलरी सिस्टम के जरिए उनके बैंक अकाउंट में आ जाती थी। लेकिन आकाशीय बिजली की वजह से सिस्टम में कुछ खराबी आ गई है। जिससे स्टेट के करीब 4 लाख कर्मचारियों को सैलरी का तब तक इंतजार करना पड़ेगा जब तक की सिस्टम सही नहीं हो जाता है। अभी सिस्टम सही होने में थोड़ा और समय लगेगा।
- ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम भुवनेश्वर के पार्क ऑफ इंडिया में रखा गया है। जिसमें खराबी की वजह से सैलरी में देर हुई। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के इनचार्ज ए.के. मीना ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की सैलरी देने की कोशिश की जा रही है।
कर्मचारी हो रहे परेशान
कटक जिला सरकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभात देबाता का कहना है कि देर से सैलरी मिलने की वजह से कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। हमें अभी तक मार्च की सैलरी नहीं मिली है। थ्री और फोर्थ क्लास के कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.