- Hindi News
- National
- Kuchaykot News Liquor Businessman Arrested Watchman Injured In Order To Catch
शराब धंधेबाज गिरफ्तार, पकड़ने के क्रम में चौकीदार जख्मी
थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव के पास एक शराब तस्कर को पुलिस ने रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस के सामने कई राज भी बताए है जिसे पुलिस अभी बताने से इंकार कर रही है। तस्कर को पकड़ने के दौरान तस्कर द्वारा मारी गई बाइक की टक्कर से एक चौकीदार घायल हो गया। घायल चौकीदार का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में कराया गया। इस घटना में शामिल एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद पुलिस बल के साथ होली के त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी क्रम में करणपुरा गांव के पास जब एक बाइक पर सवार संदिग्ध दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार तस्करों ने चौकीदार हरेंद्र यादव को टक्कर मारते हुए गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ दोनों तस्करों का पीछा किया। कुछ दूर भागने के बाद गाड़ी पर सवार एक तस्कर कूदकर खेतों के रास्ते भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दूसरे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान इसके पास से एक रिवाल्वर बरामद किया। पकड़ा गया तस्कर उचकागांव थाना क्षेत्र का कपरपुरा गांव निवासी इमरान आलम बताया जाता है। वहीं जो तस्कर मौके से फरार हुआ वह भी इसी गांव का निवासी बताया जाता है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से बैग में रखे 185 बोतल शराब भी जब्त किया है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पकड़े गए तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि दूसरे की तलाशी में छापेमारी करने में जूट गई है।
रिवल्वर के साथ गिरफ्तार तस्कर।