पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अजमेर. वर्ष 2018 का रिजल्ट आने वाला है। लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2017 के 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में टॉपर्स की सूची एक साल बाद शुक्रवार को जारी की। पिछले साल 10वीं परीक्षा में सवाई माधोपुर के मानटाउन की विद्या भारती माध्य. स्कूल की अर्चना मीणा टॉपर बनी। 12वीं विज्ञान वर्ग में गंगापुर सिटी के डीएस साइंस एकेडमी सी.सै. स्कूल के राजीव नरुका, कला में बूंदी के लक्ष्यद्वीप सी.सै. स्कूल की एंजिलीना नागपाल आैर वाणिज्य वर्ग में जयपुर के केएमडी पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कृति वर्मा अव्वल रही। पिछले दिनों भास्कर ने ‘19 लाख विद्यार्थियों को टॉपर्स का इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बोर्ड हरकत में आया आैर टॉपर्स की सूची जारी की गई। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में बांसवाड़ा के ललित पाटीदार, प्रवेशिका में सवाईमाधोपुर की ज्योति अव्वल रहे। टॉपर्स को बोर्ड की आेर से 24 मई को आयोजित दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक, जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को रजत पदक दिया जाएगा। बोर्ड अब तीन स्थानों के लिए ही मेरिट जारी करता है।
मेरिट में अन्य स्थानों पर रहे स्टूडेंट्स की पूरी सूची पढ़ें :-
10वीं कक्षा : अलवर जिले के राजगढ़ स्थित श्लोम अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के विजेता मीणा द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से चूरू के तारानगर स्थित श्री बीसी सरावगी आदर्श विद्या मंदिर की ममता शर्मा आैर बारां स्थित छबड़ा के हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल की मुस्कान शर्मा रहीं।
12वीं विज्ञान : द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से बांसवाड़ा जिले के गढ़ी स्थित पायोनियर सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा अंजलि जोशी, डूंगरपुर जिला के सागवाड़ा स्थित स्प्रिंगडेल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा युक्ता जोशी, जयपुर स्थित हिंगोनिया के सुप्रीम बाल भारती सीनियर सैकंडरी स्कूल की प्रियंका कुमावत आैर सीकर के ज्योतिनगर स्थित नवजीवन शिक्षण संस्थान के अरुण प्रसाद रहे।
तृतीय स्थान पर भरतपुर के कृपाल सीनियर सैकंडरी स्कूल के अमित कुमार, सीकर के नवजीवन शिक्षण संस्थान के मनोज कुमार आैर सीकर सबलपुर के एसबीएस मेमोरियल के सुमित अजमेरा रहे।
वाणिज्य वर्ग : द्वितीय स्थान पर जयपुर के यश विद्या मंदिर सीनियर सैकंडरी स्कूल के गौरव भोजवानी आैर तृतीय स्थान पर जयपुर के बरकत नगर स्थित केएमडी पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा सोनम शर्मा रहीं।
कला वर्ग : द्वितीय स्थान पर बांसवाड़ा जिले के लोहाड़िया स्थित राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल की साक्षी जैन आैर तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से जयपुर के केडीएम पब्लिक स्कूल के देशराज मीणा आैर जयपुर मनोहरपुरा के श्रीकृष्ण विद्या मंदिर सीनियर सैकंडरी स्कूल के सचिन यादव रहे।
प्रवेशिका परीक्षा: सवाई माधोपुर की भानवरा स्थित राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय की ज्योति प्रजापत अव्वल रही। द्वितीय स्थान पर अलवर जिला के कोटकासिम स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय की छात्रा निकिता आैर तृतीय स्थान पर नागौर जिला के जसवंतगढ़ स्थित श्रीएसएमटी वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के हर्षित डुंखवाल रहे।
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा : बांसवाड़ा के गनाेड़ा स्थित राजकीय श्रीईएलएन वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के ललित पाटीदार अव्वल रहे। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से बांसवाड़ा के गनोड़ा स्थित राजकीय श्रीईएलएन वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय की निशि कुमारी पांडया आैर जयपुर के बिलोंची स्थित एमएमएसएजी राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के अभिजीत रहे। बांसवाड़ा गनोड़ा के श्रीईएलएन वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत वि. के महेश चंद्र पाटीदार तृतीय रहे।
माध्यमिक व्यवसायिक परीक्षा
झालावाड़ के चोहमेहला स्थित राजकीय उमावि के छात्र अश्विन गुप्ता अव्वल रहे। नसीराबाद स्थित राजकीय गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा वैशाली गुर्जर द्वितीय स्थान पर रहीं, वहीं झालावाड़ जिले के डग स्थित राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल चैहुमंहला के नितेश राठौड़ तृतीय स्थान पर रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.