पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभुज, गुजरात। यहां एक हिस्ट्रीशीटर की बीच सड़क हत्या कर दी गई। मामला तीन दिन पुराना है। घटना का CCTV अब सामने आया है। जिस वक्त आरोपी घटना को अंजाम दे रहे थे, उस वक्त सड़क पर ट्रैफिक था। पत्नी ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला...
- भुज शहर के अंजार-आदिपुर इलाके में शनि मंदिर के पास हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मृतक को कुछ दिन पहले पिस्तौल और कारतूस के साथ पुलिस ने पकड़ा था। इस समय वो बेल पर बाहर था।
- CCTV में साफ नजर आ रहा है कि मृतक आरोपियों से बचने के लिए सड़क की ओर भाग रहा है। आरोपी सड़क किनारे उसे पकड़ लेते हैं और धारदार हथियार से उस पर वार करते हैं।
- घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एक गाड़ी में बैठकर वहां से चले जाते हैं।
- जांच अधिकारी बीआर परमार के अनुसार, मृतक की पत्नी की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के ऊपर हत्या, अपहरण, विस्फोट सहित कई मामले दर्ज थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.