लोजपा की महिलाओं ने खेली तिलक होली
रांची | लोजपा की महिला नेत्री रोशनी राठौड़ के नेतृत्व में रविवार को होली मिलन समारोह का अायोजन किया गया। इसमें दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर महिलाओं ने खुशी का इजहार किया। रोशनी राठौर ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं फाइटर जेट से लेकर देश की सुरक्षा की कमान संभाल रही है। वह हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही है। कार्यक्रम में इंदिरा कुमारी, ज्योति गुप्ता, नीतू गुप्ता, रूबी रानी, गायत्री देवी, काजल कुमारी, नेहा गुप्ता व अन्य प्रमुख रूप से शामिल थीं।