- Hindi News
- National
- Mohali News Local Bodies Department Passed Proposals For Improvement Of Schools After 2 Years
स्कूलों के सुधार के प्रस्ताव 2 साल बाद लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट ने किए पास
मोहाली | निगम की ओर से 2017 में फेज-6, 5 और गांव मटौर के सरकारी स्कूलों की रेनोवेशन को लेकर जो प्रस्ताव पारित किए थे, उन पर लंबे समय से लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट ने मंजूरी नहीं दी थी। अब करीब दो साल के बाद इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर क्षेत्र के पार्षद आरपी शर्मा, हरपाल सिंह चन्ना ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। ऐसे मामलों पर जो राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण देरी हुई है, उसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
शर्मा ने बताया कि नंवबर 2017 में निगम की हाउस बैठक में इन स्कूलों की रिपेयर के लिए फेज-6 के स्कूल पर 21.17 लाख, फेज-5 के स्कूल पर 19.25 लाख तथा मटौर के स्कूल पर 16.50 लाख रुपए खर्च करने के प्रस्ताव हाउस ने पास किए थे। प्रस्तावों को हाउस में लाने से पहले इसका एस्टीमेट भी तैयार करवाया गया था उसी के आधार पर प्रस्ताव पारित किए गए थे। उन्होंने कहा कि लंबी प्रक्रिया के बाद इन्हें पास किया गया है। इस प्रस्ताव को पास करने के लिए लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट के लिए निगम कमिश्नर के पास से भी इसकी दोबारा से सहमति ली गई थी। इन प्रस्तावों के पारित होने से स्कूलों को स्मार्ट बनाने में काफी मदद मिलेगी।