पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. झारखंड के 34 नगर निकायों में चल रहा चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बंद हो जाएगा। पांच नगर निगमों के मेयर-डिप्टी मेयर, 16 नगर परिषद और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के लिए 16 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
- अधिकतर जिलों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल हैं। सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पहली बार मतदाता सूची में दर्ज युवाओं से कहा है कि वे मतदान जरूर करें। आयुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 86 शिकायतें आयोग के पास पहुंची।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.