स्थानीय लोगों का टोल टैक्स फ्री होना चाहिए
नगर निगम के वार्ड-20 से पूर्व पार्षद सलीम खान ने पहले तो जलौली नग्गल में लगे टोल प्लाजा का कड़ा विरोध जताते हुए टोल पर स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से मुक्ति दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को यदि इतना महंगा टोल देना पड़ेगा तो फिर वो कैसे विकसित हो सकते है। लोगों के टोल प्लाजा के पास खेती की जमीन है और खेतों में आना-जाना रहता है। ऐसे में लोगों को बड़ी राहत दी जाए। एडवोकेट सलीम खान ने यह भी कहा कि कोट-मट्टावाला और रामगढ़ में अंडरपास की मांग की गई थी। जो नही पूरी नही की गई। लेकिन मट्टावाला में कट का वादा किया था।