पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाय खरीदने से इंकार करने पर कमरे में बंद करके की मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | गाय खरीदने के लिए बागठेड़ू गांव गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसके पैसे छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्यक्ति द्वारा गाय खरीदने से इंकार कर देने पर बेचने वाले ने उसे कमरे में बंद करके न केवल मारपीट की, बल्कि उससे कुल 44 हजार रुपये की राशि और मोबाइल फोन भी छीन लिया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अमरपुर के पनौल गांव निवासी जगतपाल के अनुसार वह गाय खरीदने के लिए बागठेड़ू गांव में एक व्यक्ति के घर गया था। गाय वैसी नहीं थी, जैसी वह चाहता था। लिहाजा वह वहां से वापस लौटने लगा। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहंुचा था कि आरोपी ने उसे आवाज देकर वापस बुलाया और गाय ले जाने को कहा, लेकिन उसने गाय खरीदने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी ने बात करने के लिए उसे घर के भीतर आने को कहा। जैसे ही उसने कमरे में प्रवेश किया, आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और पैसे मांगने लगा। इनकार करने पर उसने दूसरे कमरे में बैठे 4 युवकों को बुलाया। उन्होंने उसके साथ मारपीट करने तथा एक जेब में रखे 40 हजार रुपयों के साथ ही पर्स और मोबाइल भी छीन लिया। पर्स में कुछ अन्य दस्तावेजों के साथ 4 हजार रुपये अलग से थे। उसने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे उसके पैसे, पर्स व मोबाइल वापस दिलाने की मांग की है।

उधर, डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं...