- Hindi News
- National
- Mohali News Locks Of Three Property Dealers39 Offices Broken Stolen Goods In A Single Night
एक ही रात में तीन प्राॅपर्टी डीलरों के दफ्तरों के ताले टूटे, सामान चोरी
खरड़ | एक ही रात में कुछ अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए न्यू सन्नी एन्क्लेव स्थित तीन प्रापर्टी डीलरों के कार्यालयों के शटर तोड़ का सामान चुरा लिया। इस संबंध में सूचना प्राप्त होने के बाद सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मालिक जतिंदर गर्ग ने बताया कि उन्हें उनके दफ्तर के नौकर ने जानकारी दी कि उनके दफ्तर के ताले टूटे हुए है। चोरों ने दफ्तर में पूजा के स्थान पर रखी कुछ नकदी व दराज में रखे चार मोबाइल निकाल लिए लेकिन पकड़े जाने के डर से यह सभी मोबाइल वही दफ्तर में ही गिरा कर फरार हो गए जिसके बाद पास ही स्थित बूथ नं -87,88 ड्रीम प्रापर्टी के दफ्तर में शटर के ताले तोड़कर दाखिल हुए। इस दफ्तर के मालिक लवकेश सिंगला ने बताया कि वह जब सुबह दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने देखा क ताले टूटे हुए अंदर कांच का दरवाजा तोड़ा हुआ था पास ही सीट के पास खून भी बख्चारा हुआ था जो शायद दरवाजे का कांच लगने से चोर के चोट लगी होगी उपरांत चोरों ने दफ्तर में लगी एलसीडी, डीवीआर चुरा ली व जाते समय सीसीटीवी कैमरे भी डेमेज कर गए। इसी तरह बूथ नं -92 प्रापर्टी सर्च नामक दफ्तर के मालिक राजीव अरोड़ा के अनुसार चोर उनका भी शटर तोड़ कर एलसीडी चोरा कर ले गए व जाते समय दफ्तर में रखी चाबियां भी साथ ही ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।