एयरपोर्ट रोड पर लगा लंबा जाम, फंसे वाहन...
टीडीआई से पंचमुखी हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले एयरपोर्ट रोड पर वीरवार शाम को लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। एलएंडटी कंपनी की ओर से मोहाली से खरड़ जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, वहां से ट्रैफिक डायवर्शन के कारण मोहाली-खरड़ मार्ग भी जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं शाम के समय ट्रैफिक रश ज्यादा होने के कारण एयरपोर्ट रोड पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन चालक की इस लंबे जाम में शाम के करीब करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। जाम के चलते करीब एक किलोमीटर का रास्ता वाहन चालकों की ओर से करीब डेढ़ से पौने दो घंटे में पूरा किया गया।