पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकवांट | गुजरात के अति पिछड़े तहसील कवांट के सबसे ज्यादा शिक्षित गांव रूमडीया गांव में पानी की किल्लत नजर आ रही है। जिसे लेकर गांव की महिलाओं को पानी के लिए पूरा दिन खराब करना पड़ रहा है। रूमडिया गांव की पहचान एक शिक्षित गांव की है। इस गांव के हरेक घर में पढ़े-लिखे एवं नौकरी करने वाले लोग देखने को मिलते हैँ। गांव की आबादी 5 हजार...
इस गांव की आबादी करीब 5 हजार है। 3 किलोमीटर के गांव में 7 फलिया स्थापित है। इस गांव में कुल 100 हैंडपंप है लेकिन फिलहाल हैंडपंप का पानी गहराई तक चला गया है। वर्तमान में गांव में एक ही जगह पर पानी का वितरण किया जा रहा है। जिसके कारण तमाम फलिया की महिलाओं को इस जगह पर पानी भरने के लिए आना पड़ रहा है। पानी के लिए इतनी गंभीर समस्या होने के बावजूद कई स्थानों पर पानी बेकार बहाया जा रहा है। राजकोट में पानी की पाइप लाइन टूट जाने के बाद सब्जी के गठरियों की मदद से पानी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। लेेकिन फिर भी लाखों लीटर पानी बेकार बह रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.