पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

224 मीटर में यूटिलिटी डक्ट, स्मार्ट रोड के नीचे 700 मीटर की लंबी सुरंग बन रही है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. स्मार्ट सिटी अपने मूर्त रूप में आने लगी है। किशनपोल बाजार में यूटिलिटी डक्ट का करीब 35 फीसदी काम पूरा हो गया है। यह एक तरह की सुरंग की शक्ल लेने लगी है। शहर के सभी 9 बाजारों में डिवाइडर के नीचे डक्ट बिछाने की योजना है। इसके भीतर से ही सभी तरह की केबल लाइन, पानी की लाइन व बिजली आदि के तार होंगे। ताकि बाजारों में झूलते तार दिखाई नहीं दे और पानी की लाइन डेमेज होने पर सड़क नहीं तोड़ी जाए। स्मार्ट सिटी कंपनी ने अभी तक 224 मीटर डक्ट बिछा दी है। शेष 476 मीटर डक्ट आगामी 4 माह में बिछाने की योजना है। स्मार्ट रोड किशनपोल के नीचे कुल 700 मीटर लंबाई में डक्ट बनाई जा रही है। 

 

 

- स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ रवि जैन ने बताया कि अजमेरी गेट से छोटी चौपड़ की तरफ डक्ट डाला जा रहा है। इसके लिए बाजार के मीडियन यानी डिवाइडर को हटाया गया है। इसके नीचे ही डक्ट बनाया जा रहा है, जिसे सभी तरह की सुविधा लाइनें डाली जाएंगी। डक्ट के लिए जो सीमेंट के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं वे 1.75 मीटर लंबे और 2.5 मीटर चौड़े हैं। इसकी ऊंचाई 2.89 मीटर हैं, यह एक तरह की सुरंग के समान हैं, जिसमें से दोपहिया वाहन आसानी से गुजर सकते हैं। हालांकि इसे यूटिलिटी के काम लिया जाना है। इसमें करीब 35 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, ताकि स्मार्ट रोड को बार बार सड़क टूटने से बचाया जा सके।

 

 

खबरें और भी हैं...