पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवर्ष 2014 का नोबेल शांति पुरस्कार भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला युसुफज़ई को संयुक्त रूप से मिला है.
बुधवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो में नोबेल पुरस्कार दिए जाएंगे. इस अवसर पर मलाला और कैलाश सत्यार्थी के नोबेल भाषण पर सबकी नज़र होगी.
पुतिन की यात्रारूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन बुधवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं.
पुतिन की इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाक़ात शीर्ष नेताओं से होगी और कई मुद्दों पर बातचीत भी.
दोनों देशों की बातचीत में ऊर्जा एक मुख्य मुद्दा होने की संभावना है.
हड़तालइंडोनेशिया में हज़ारों की संख्या में लोग पूरे देश में प्रदर्शन करने वाले हैं.
लोगों की मांग है कि पिछले दिनों ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण उनके वेतनों में भी बढ़ोतरी की जाए.
यह हड़ताल दो दिनों के लिए प्रस्तावित है जो आज शुरू होगी.
मानवाधिकार दिवसआज मानवाधिकार दिवस है और इस अवसर पर कंबोडिया में सैकड़ों बौद्ध भिक्षु, मानवाधिकार कार्यकर्ता और अन्य लोग रैली कर रहे हैं.
यह रैली मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कंबोडिया की राजधानी में आयोजित की जा रही है.
चीन का दौराअमरीका की उत्तर कोरिया नीतियों की प्रमुख सुंग किम चीन के दौरे पर हैं.
सुंग इस अवसर पर वो चीन के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाक़ातें करेंगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.