पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह का कहना है कि उत्तरी कश्मीर में बाढ़ का पानी फिर से बढ़ने लगा है. राहत एवं बचाव एजेंसियां अभी भी लोगों को बचाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं. जम्मू-कश्मीर के हालात पर रहेगी हमारी नज़र.
हेंस के \'क़त्ल\' का वीडियोब्रितानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह ब्रितानी नागरिक डेविड हेंस के क़त्ल के वीडियो की जाँच कर रहा है. हेंस को पिछले साल सीरिया में अग़वा किया था. इस ख़बर पर रहेगी हमारी ख़ास नज़र.
इस्लामिक स्टेटइस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए अरब देशों का समर्थन जुटाने में लगे अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि इस मोर्चे में मिस्र की अहम भूमिका होगी. अमरीका की रणनीति पर रहेगी हमारी नज़र.
यूक्रेन संकटपूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों और फ़ौज के बीच फ़िर से लड़ाई शुरू हो गई है. दोनों पक्षों में संघर्ष विराम टूट गया है. इस क्षेत्र में तेज़ी से बदल रही परिस्थितियों पर हम अपडेट करते रहेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.