पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलोकसभा की तीन और विधानसभा की 33 सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. इन नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी अगुआई वाली एनडीए सरकार के लिए एक बड़ा टेस्ट माना जा रहा है.
लोकसभा की जिन तीन सीटों के नतीजे आने वाले हैं, उनमें गुजरात की वडोदरा सीट, तेलंगाना की मेंडक सीट और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट शामिल है.
जबकि विधानसभा की 33 सीटों में से उत्तर प्रदेश में 11, गुजरात में नौ, राजस्थान में चार, पश्चिम बंगाल में दो, पूर्वोत्तर राज्यों में पांच और छत्तीसगढ एवं आंध्र प्रदेश में एक एक सीट शामिल है.
स्कॉटलैंडस्कॉटलैंड के यूनाइटेड स्टेट से अलग होने को लेकर एडिनबरा में बहस हो रही है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने स्कॉटलैंड के लोगों से अलग न होने की भावुक अपील की है, जबकि तीन प्रमुख पार्टियों के नेताओं ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.
इसके तहत यदि स्कॉटलैंड अलग होने के फ़ैसले को त्याग देता है तो उसे और अधिक शक्तियां दी जाएंगी. स्कॉटलैंड के लोग गुरुवार को स्वतंत्रता के पक्ष या विपक्ष में मत डालेंगे.
महाराष्ट्र राजनीतिमहाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव आगामी 15 अक्तूबर को होने हैं लेकिन विभिन्न पार्टियों में सीटों को लेकर तालमेल अभी नहीं हो पाया है.
एक ओर जहां कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों को बँटवारे को लेकर गतिरोध बना हुआ है वहीं शिवसेना और भाजपा के बीच भी सीटों को लेकर दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं.
इस ख़बर पर भी रहेगी हमारी नज़र.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.