पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ अलर्ट: कश्मीर, झारखंड में मतदान

न्यूज़ अलर्ट: कश्मीर, झारखंड में मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होगा.

झारखंड में जहां 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा वहीं जम्मू-कश्मीर में 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मत डाले जाएंगे.

दोनों राज्यों में कुल पाँच चरणों में चुनाव होने हैं.

विधानसभा चुनावों के दूसरे दौर में भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में औसतन 71 प्रतिशत और झारखंड में 65 प्रतिशत मतदान हुआ.

दोनों राज्यों में मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

नर्सरी स्कूल मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने नर्सरी स्कूलों में एडमिशन से जुड़ी दो अपीलों पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तारीख तय की है.

हाल ही में कोर्ट की एक बेंच ने नर्सरी एडमिशन पर निर्देश दिए थे जिसके खिलाफ ये अपीलें की गई हैं.

दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एडमिशन पेचीदा मामला है. हाई कोर्ट की एक बेंच ने हालिया फैसले में प्राइवेट स्कूलों को अधिकार दिए थे कि वो अपनी मर्जी से एडमिशन लें. वहीं इससे पहले कोर्ट इस संबंध में अंक प्रणाली के प्रयोग समेत कई अन्य दिशा-निर्देश दिए थे.

अंतरराष्ट्रीय हलचल

अमरीका में सीनेट की एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट आज जारी होगी.

इस रिपोर्ट में अमरीकी केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी (सीआईए) की टार्चर संबंधी नीतियों की आलोचना किए जाने की प्रबल संभवाना है. अधिकारियों ने डर जताया है कि रिपोर्ट की प्रतिक्रिया हिंसक हो सकती है.

इसी कारण दुनिया भर में अमरीकी केंद्रों और स्टाफ की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस ख़बर पर भी रहेगी हमारी नज़र.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)