पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोनीपत। सोनीपत जीटी रोड पर रविवार रात 2 लूट की घटनाए हुई। कार सवार बदमाशों ने दो पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। दोनों पेट्रोल पंप से 87 हजार 200 रुपए लूटे। इस दौरान एक पंप पर आरोपियों ने कारिंदे पर फायरिंग भी की, जिसमें वह बच गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सोमदत्त निवासी गांव असावरपुर ने बताया कि वह ओम शांति फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेल्समैन है। पंप के नजदीक ही ट्रैफिक पुलिस स्टेशन भी है। रविवार रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर वह और पवन गांव कंवाली दूसरे फाउंडेशन पर एक कैंटर के टैंक में तेल डाल रहे थे।
- इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार पंप पर तेजी से आकर रुकी। कार से दो युवक जिनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष थी बाहर निकले। आरोपियों के हाथों में पिस्तौल थी। आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तान दी और कैश देने को कहा। इसके बाद आरोपी 37200 रुपए लूटकर ले गए। कार में आरोपियों के अलावा दो युवक और थे।
दूसरी जगह से 50 हजार रुपये लूट लिए
- मुकेश जैन निवासी सेक्टर-15 ने बताया कि उसने श्री साई अॉयल एसोसिएट के नाम से आईओसीएल जीटी रोड मुरथल में पेट्रोल पंप ले रखा है।
- रविवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में करीब चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। कार से दो युवक उतरे और पंप पर तैनात कर्मचारी खुशीराम व पवन पर पिस्तौल तान दी।
- कर्मचारियों से आरोपियों ने करीब 50 हजार रुपए लूट लिए। खुशीराम व पवन ने इन आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
- एसएसपी सतेंद्र गुप्ता का कहना है कि हाईवे स्थित दो पैट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर बदमशों ने लूट की वारदात की है। इन वारदात का खुलासा करने के लिए तीन पुलिस टीम लगातार काम कर रही है।
- जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.