पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारखंड में व्यापारी से नकदी और सोना लूटा

झारखंड में व्यापारी से नकदी और सोना लूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड में व्यापारी से नकदी और सोना लूटा

पुलिस के मुताबिक, राजेश कुमार अपने वाहन से शनिवार रात को बिहार से कोयंबटूर की ओर जा रहे थे कि तभी दूसरे वाहन में सवार बदमाशों ने उन्हें कोडरमा जिले में रोक लिया।
बदमाश जबरन कुमार के वाहन में घुसे और उसे बिहार वापस ले गया, जहां उन्होंने उसे उतरने को कहा।
कुमार ने कहा कि वह लूट की शिकायत दर्ज कराने के लिए तुरंत ही बिहार के राजोली पुलिस थाने गए लेकिन पुलिस अधिकारियों ने झारखंड में घटना के होने का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया।
कुमार रविवार सुबह कोडरमा पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई।
कोडरमा पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। हालांकि पुलिस को कुमार पर अपने साथ इतनी बड़ी संख्या में नकदी और सोने को लेकर चलने पर भी संदेह हो रहा है।
कुमार के मुताबिक, वह अक्सर कोयंबटूर में जवाहरात बनवाता था और बिहार में उसे बेचता था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...