पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लुटेरों ने मां से की मारपीट, बचाने दौड़े बेटे की गर्दन पर चाकू रख की लूट की वारदात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल.  विकास काॅलोनी में 3 बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़ेलूट की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसे चाकूमार दिया और उसके 14 वर्ष के बेट की गर्दन पर चाक रख दिया। बेटे की जान पर बन आई तो महिला ने घर में रखे करीब 15 तोला सोना और दो लाख रुपए नकदी सौंप दिया। सोने के गहनों की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। करीब 25 मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश जिस इनोवा कार से आए थे, उसी से फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही महिला ने शोर मचाया और किरयाने की दुकान चलाने वाले पति मंगतराम को बुलाया। सूचना मिलते पर पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दो बदमाशों के स्कैच जारी किए हैं।

 

मैं कुछ देर तक डटी रही, बेटे की गर्दन पर चाकू देखा तो हौसला टूट गया

पीड़ित महिला सीमा ने बताया कि करीब 2:15 बज थे। मैं बेटे अप्रीत के साथ घर में ही थी। अचानक बेल बजी तो गेट खोलकर बाहर गई। तीन युवक खड़े थे। एक ने पूछा कि भाई साहब कहां हैं। मुझे संदेह हो गया कि ये ठीक लोग नहीं हैं। गेट बंद करन लगी तो एक बदमाश ने बाजू में चाकू मार दिया। धक्का देकर हमें अंदर कर दिया। वह हमें मारते-पीटते और धमकाते रहे। मैं कुछ देर डटी रही। पर तभी एक बदमाश ने बेटे अप्रीत की गर्दन पर चाकू रख दिया। धमकी दी कि घर में रखी नकदी, सोना उनके हवाले कर दें, वरना उसे जान स मार देंगे। इसलिए मैंने करीब 15 तोला सोना और दो लाख की नकदी बदमाशों के हवाल कर दी। बदमाशों ने धमकी दी कि चिल्लाने पर जान से मार देंगे। 

 

पुलिस ने यूपी की तरफ जाने वाले रास्तों को सील किया

- पुलिस के मुताबिक, सीआईए वन, टू और थाने की टीमें केस में लगी हुई हैं। शहर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़ में आ जाएंगे। बदमाशों ने रैकी की हुई थी। बदमाशों को पता था कि घर पर महिला और उसका बेटा है। सीमा का पति मंगतराम अपनी दुकान पर गया हुआ है।

- पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि बदमाश पहले नगला मेघा चौक स्थित उनकी दुकान से ही रैकी करके आए हो। विकास काॅलोनी भी मेरठ रोड के नजदीक है। पुलिस ने यूपी की तरफ जाने वाले रास्तों को सील किया हुआ है।

- 14 साल के बेटे अप्रित ने बताया कि वह कुछ नहीं बोल पाया, लेकिन डर गया था। इस तरह की घटना फ़िल्म में जरूर देखी है, लेकिन स्वयं पर घटना हुई तो कोई रास्ता दिमाग में नहीं आया। मम्मी से मारपीट देखकर उनकी तरफ बढ़ा तो मेरी गर्दन पर चाकू रख दिया।

 

2:20 पर घर में की एंट्री और 2:45 बजे लूट ले गए

बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। दोपहर 2.20 बजे बदमाशों ने घर के अंदर एंट्री की और 2.45 बजे घर में लूट कर हो गए। 25 मिनट में बदमाश 15 तोले सोना और दो लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाश इतने शातिर थे कि जाते-जाते घर में रखा मोबाइल भी उठाकर ले गए। ताकि महिला पुलिस को सूचना न दे पाए। जब तक महिला ने शोर मचाया तब तक बदमाश फरार हो गए।

 

घर में भी सेफ नहीं परिवार, पुलिस कहां है

शहर के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पुलिस दिनभर चालान करने में व्यस्त रहती है, लेकिन लोगों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। घर के अंदर परिवार के लोग सेफ नहीं है। बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस सिर्फ सख्त कार्रवाई करने का राग अलाप रही है।

 

सेक्टर-7 की वारदात भी नहीं सुलझी पुलिस से 

सेक्टर-7 में भी ढाई महीने पहले बंदूक के बल पर सास-बहु से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इन बदमाशों को भी पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। अब बदमाशों ने विकास काॅलोनी में भी इसी तरह बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

 

ट्रेस किए एक अन्य मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे एसपी

जहां ट्रेस किए एक अन्य मामले में एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपा रहे थे। वहीं महज एक घंटे बाद ही विकास कॉलोनी में लूट की वारदात हो गई। जिससे पता चलता हैकि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं और उनमें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।

 

 

खबरें और भी हैं...