पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Loudest Running Election Campaign Ended For Jharkhand Local Body Elections

थमा प्रचार का शोर, आज ईवीएम लेकर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची.  राज्यभर के 34 नगर निकायों में शनिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत में प्रत्याशियों ने अंतिम दिन पूरा जोर लगा दिया। दिनभर गली-मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाते रहे। इधर, प्रशासनिक तौर पर भी अंतिम  तैयारी की गई। सभी कोषांगों के प्रभारी और निर्वाची पदाधिकारी व्यस्त रहे। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में देर शाम ईवीएम सील करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। रविवार दोपहर बाद पोलिंग पार्टी को ईवीएम, मतदान सामग्री और सुरक्षा बलों के साथ बसों से मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। सभी मतदान कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक  मोरहाबादी पहुंचने का निर्देश दिया गया है। 

 

 

इधर, प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र के 808 बूथों में 617 को सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक माना है। इन मतदान केंद्रों पर झगड़ा-झंझट, बोगस वोटिंग और बूथ कैप्चर की कोशिश की आशंका है। इससे निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही गड़बड़ी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 4500 जवान तैनात किए गए हैं।


राजधानी के आधे से अधिक बूथ  अतिसंवेदनशील व संवेदनशील 
- रांची नगर निगम चुनाव इस बार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। दरअसल निगम क्षेत्र में 808 मतदान केंद्र हैं, लेकिन इनमें से 336 अतिसंवेदनशील और 281 संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि, 191 ही सामान्य मतदान केंद्र हैं।

- वहीं, बुंडू नगर पंचायत के लिए कुल 16 मतदान केंद्रों में से सात को संवेदनशील घोषित किया गया है। दरअसल जिन मतदान केंद्र में बीते चुनाव में झगड़ा, बोगस मतदान और बूथ कैप्चरिंग की कोशिश जैसी घटना घटी थी, उनको अतिसंवेदनशील और संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत के लिए तीन कंट्रोल रूम स्थापित

- रांची नगर निगम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने तीन कंट्रोल रूम बनाने का आदेश दिया है। कचहरी चौक पर कंपोजिट कंट्रोल रूम बनेगा। कंट्रोल रूम का प्रभारी वरीय कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद को बनाया गया है। डीएसई शिवेंद्र कुमार और  जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को सहायक कंट्रोल प्रभारी बनाया गया है। कंपोजिट कंट्रोल रूम 15 अप्रैल से ही कार्य करने लगेगा। 
- वहीं, अंचल कार्यालय हेहल और हटिया गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 23 में कंट्रोल रूम स्थापित होगा। इन दोनों में 16 अप्रैल को सुबह 5.00 बजे से काम शुरू होगा। हेहल कंट्रोल रूम का प्रभारी जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौबे और हटिया कंट्रोल रूम का प्रभारी अवर निबंधक ग्रामीण मिहिर कुमार बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम में कार्यरत 14वें वित्त आयोग के कंप्यूटर ऑपरेटर को छोड़कर सभी पदाधिकारियों, पर्यवेक्षक, सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक को मतदान समाप्ति के बाद पंडरा बाजार स्थित मतगणना केंद्र में पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

 

यहां करें गड़बड़ी की शिकायत

- मतदान के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां तैनात पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतदान केंद्र या आम जनता की चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत का त्वरित निष्पादन करें। तीनों कंट्रोल का नंबर : कचहरी चौक- 8580311467, 8580311469, हेहल- 8083946915 और हटिया- 8580311475.

 

 

 

खबरें और भी हैं...