पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर, यूपी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर बैठे प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। दरअसल, रेलवे चाइल्ड लाइन की काउंसलर प्लेटफार्म-1 पर विजिट कर रही थीं, तभी उनकी नजर वहां बैठे कपल पर पड़ी। लड़की कुछ घबराई नजर आई। उसकी उम्र भी कम दिखाई दे रही थी। काउंसलर को शक हुआ, तो उनसे पूछताछ की। उधर, पकड़े जाने के बाद प्रेमी डरके मारे बेहोश हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। वे फौरन उसे हॉस्पिटल ले गए।
-कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर-1 पर एक प्रेमी जोड़ा बैठा था। तभी वहां विजिट पर आईं काउंसलर मंजू पाल की नजर उन पर पड़ी। पूछने पर मालूम चला कि प्रेमी इरफ़ान बिहार, जबकि लड़की बनारस की रहने वाली है।
-जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई, तब पता चला कि वे पिछले एक साल से प्यार करते हैं। वे घर से भागकर आए हैं। काउंसलर जब दोनों को रेलवे पुलिस(GRP) के पास ले जाने लगी, तो डरके मारे लड़का बेहोश हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। वे तुरंत उसे लेकर सरकारी हॉस्पिटल रवाना हुए।
-GRP सीओ राजेश द्धिवेदी ने बताया कि प्रेमी युगल को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया है। जैसे ही लड़के की हालत ठीक होगी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.