पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्यार झुकता देखकर प्रेमी युगल ने पीया जहर: Lover Couples Drank Poison, Boyfriend's Death

साथ जीने-मरने का प्रॉमिस करते हुए कपल ने खाया जहर, 25 मई को थी प्रेमिका की शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहपुर, यूपी। अपना प्यार परवान न चढ़ते देख प्रेमी कपल ने जहर पी लिया। इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई, जबकि लड़की जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। 25 मई को लड़की की दूसरी जगह शादी होने वाली थी। इसी बात से कपल दु:खी था। फैमिली वाले नहीं थे शादी को राजी...

 

-SP राहुल राज ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि चांदपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव के रहने विनीत और संध्या(परिवर्तित नाम) लंबे टाइम से एक-दूसरे को प्यार करते थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

-25 मई को लड़की की शादी होने वाली थी। इस बात को लेकर दोनों काफी परेशान थे। आखिरकार बुधवार को दोनों घर से निकले और जंगल में जाकर जहर पी लिया।
-वहां से गुजर रहे गांववालों ने जब दोनों को तड़पता देखा, तो फौरन उनके परिजनों को बुलाया। इसके बाद दोनों को अमौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। वहीं लड़की की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
- लड़की की मां ने ने भी दोनों के बीच प्रेम की बात स्वीकारी है।