शत्रु से भी प्रेम करो, तो वह दोस्त बन जाएगा : रिजवी
मस्जिद जाफरिया रांची में हजरत अली के जन्मदिवस पर जश्न ए मिलाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मस्जिद जाफरिया के इमाम सैयद तहजीब उल हसन रिजवी ने कहा कि मौला अली ने फरमाया है कि प्रेम शत्रु से भी करो, तो वह दोस्त बन जाएगा। आज के हालात और रहती दुनिया तक हजरत अली के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। हजरत अली ने अमन और सलामती का पैगाम दिया। इस्लाम की सही तस्वीर हजरत अली के जिंदगी में रोशन होती है। हजरत अली ने राष्ट्रप्रेम और समाज में बराबरी की बात की। हजरत अली ने अपनी पूरी जिंदगी अल्लाह के हुक्म के मुताबिक बिताया। पैगंबर इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की गोद में अपनी आंखें खोली। और चेहरे रसूल की जियारत करने के बाद आसमानी किताबों की तिलावत करना शुरू कर दिया। जश्न का आगाज मौलाना सैयद आबिद हुसैन के तिलावते कुरान पाक से हुआ।