कल शुरू होगी दोपहर के भोजन की सुविधा
मंडी | जोनल हॉस्पिटल में सोमवार से मरीजों के साथ आने वाले सभी लोगों और ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को दोपहर का भोजन नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। भोजन ह्दयवासी सेवा समिति के सौजन्य से मिलेगा। समिति के संयोजक रमन बिष्ट ने बताया कि जिला प्रशासन और सरकार से मिली हिदायतों व सुझावों को देखते हुए इसका शुभारंभ सादे समारोह में डीसी मंडी ऋगवेद ठाकुर द्वारा किया जाएगा। भोजन व्यवस्था साल में पूरे 365 दिन जारी रहेगी और हर दिन किसी एक दानी द्वारा दी गई राशि से यह भोजन तैयार होगा।