पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफ़ाइल फोटो
मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर एक गैस सिलेंडरों से भरे एक टैंकर और लग्ज़री बस की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए.
ठाणे पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक दुर्घटना मंगलवार देर रात महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मनोर पुलिस थानाक्षेत्र में कुडी गाँव के पास हुई.
अहमदाबाद की ओर जा रहे गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को पीछे से आ रही लग्ज़री बस ने टक्कर मार दी. दुर्घटना के कारण बस में आग लग गई. घटना के वक़्त बस के यात्री सोए हुए थे.
बस के ड्राइवर और सात यात्रियों की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए. घायलों को मनोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शव जले होने के कारण अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.