पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने क़रीबी मंत्री मदन मित्रा की गिरफ़्तारी को भाजपा की \'गुंडागर्दी\' बताया है.
शारदा घोटाला मामले में परिवहन मंत्री मदन मित्रा को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ़्तार कर लिया था.
शु्क्रवार को ममता बनर्जी ने \'सत्ता का दुरुपयोग\' करने वाली भाजपा की आलोचना की.
ममता ने सीबीआई पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, \"कुछ दिन पहले कोलकाता में एक भाजपा नेता ने रैली की थी. उन्होंने ही गिरफ़्तारी का घटनाक्रम बुना. सीबीआई उसी तानेबाने पर काम कर रही है.\"
राजनीतिक बदलाशारदा घोटाले में सीबीआई ने परिवहन मंत्री मदन मित्रा को गिरफ़्तार कर लिया.
ममता ने गिरफ़्तारी को भ्रष्ट सीबीआई की धमकाने की रणनीति करार दिया. उन्होंने भाजपा पर देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को नष्ट करने की कोशिश बताया.
उन्होंने कहा, \"उन्हें एक गवाह के रूप मे बुलाया गया था. कुछ ही घंटों में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. क्या इसके पीछे राजनीतिक बदला लेने की मंशा है?\"
उन्होंने सीबीआई की कार्रवाई को \"ग़ैरक़ानूनी और असंवैधानिक\" क़रार दिया.
ममता बनर्जी ने सीबीआई के न्यायिक अधिकार पर सवाल उठाया और कहा कि यह गिरफ़्तारी \'बंगाल में भाजपा की गुंडागर्दी\' है.
उन्होंने सवाल किया,\"यदि मैं कल, एक केंद्रीय मंत्री को गिरफ़्तार कर लूं तो भाजपा सरकार क्या करेगी.\"
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.