पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत. स्मार्ट सिटी समिट से पहले ही किए गए स्टार्टअप समिट में अलग-अलग शहरों से आए हुए प्रतिभाओं को उनके आविष्कारों को दिखाने का मौका मिला। इसमें करीब 500 नई कंपनियों को मौका मिला, जिसमें से कुछ कंपनियों के प्रोडक्ट को अवार्ड भी मिला। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कंपनी संचालकों को अवार्ड दिया। इस स्टार्टअप समिट में सूरत के दो और जूनागढ़ के एक स्टार्टअप कंपनी को पहले तीन स्टार्टअप में चुना गया।
1. ईंधन बचत का उपकरण, पेट्रोल और बैटरी पर चलेगी
अमितेज सिंह नामक व्यक्ति द्वारा शुरू की गई लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) के तरह एक ऐसी मशीन बनाई गई है, जिससे किसी भी गियर लेस वाहन में लगाए जाने पर उसका माइलेज दोगुना हो जाएगा।। एक विशेषता यह भी है कि लोग इसे अपने सुविधानुसार यूज कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद अगर गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाए तो गाड़ी बैटरी पर चल सकती है।
2. एंटी माइक्रोबियल कोट इससे बैक्टेरिया नहीं पनपते
एंटी माइक्रोबियल कोट को सूरत के कालवा नैनोटेक कंपनी द्वारा बनाया गया है। संस्थापक कुणाल ढोकिया ने बताया कि इसे बनाने में करीब 8 साल और 10 लाख खर्च हुआ। इसकी विशेषता है कि इसे पेंट की तरह दीवार पर लगाया जा सकता है। इसका कोई रंग और गंध नहीं होता है। इसे लगाए जाने के बाद उस जगह पर बैक्टेरिया नहीं पनप पाते हैं।
3. रोबोट करेगा रेल की पटरियों की देखरेख
जूनागढ़ के अली ने एक ऐसी मशीन बनाई है, जिसकी मदद से पटरियों पर पड़े क्रैक का पता लगाया जा सकता है। इसे रेलवे की ट्रॉली से जोड़ दिया जाएगा। ट्रॉली को स्टेशन पर बैठ कर कंट्रोल किया जाएगा। ट्रॉली में एक व्यक्ति रहेगा जो मुसीबत के समय डिसीजन ले सकेगा। ट्रॉली अगर पटरियों में क्रैक देखेगी तो वहीं रुक जाएगी और उस पर निशान लगाकर उसकी सटीक जानकारी स्टेशन मास्टर के पास भेज देगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.