पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. सलमान खान, माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन'(1994) रिलीज हुए करीब 24 साल बीत चुके हैं। फिल्म में रेणुका ने माधुरी की बड़ी बहन का किरदार निभाया था। हाल ही में रील लाइफ बहनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों 'लो चली में...' गाने पर एकसाथ डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल ये दोनों शूटिंग सेट पर अपने शॉट के लिए बैठी थीं तभी ये सॉन्ग बजा और दोनों एक्ट्रेस एकसाथ नाचने लगीं। मराठी फिल्म में काम कर रहे माधुरी-रेणुका...
माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी फिल्म Bucket List में नजर आएंगी। इस फिल्म में रेणुका शहाणे भी अहम किरदार में हैं। रेणुका के इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ ये वीडियो इसी फिल्म के सेट का है। जहां शूटिंग के बीच टीम ने 'लो चली में..' गाना बजाया और माधुरी के साथ वे उठकर डांस करने लगीं। लोकेशन पर मौजूद फैन्स भी जोड़ी का वीडियो बनाने में बिजी दिखी। बता दें, माधुरी की यह पहली मराठी फिल्म हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें माधुरी दीक्षित के साथ रेणुका शहाणे की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.