पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माधुरी 51 की हुईं, बॉलीवुड ने दी बधाई

माधुरी 51 की हुईं, बॉलीवुड ने दी बधाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधुरी 51 की हुईं, बॉलीवुड ने दी बधाई

माधुरी ने 1984 में हितेन नाग द्वारा निर्देशित \'अबोध\' के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन 1988 में आई फिल्म \'तेजाब\' के साथ उन्होंने लोगों के दिल में जगह बनाई।
उन्हें \'राम लखन\', \'परिंदा\', \'दिल\', \'साजन\', \'बेटा\', \'खलनायक\', \'हम आपके हैं कौन\', \'दिल तो पागल है\' और \'देवदास\' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है।
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2008 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
माधुरी को बधाई देने वाली हस्तियों ने इस प्रकार से अपनी खुशी बयां की।
अनिल कपूर ने कहा, \"\"हैप्पी बर्थ डे माधुरी, यह दिन और साल तुम्हारे लिए पूरा धमाल रहे और तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों।\"\"
आलिया भट्ट ने कहा, \"\"एक और केवल एक माधुरी दीक्षित को जन्मदिन मुबारक हो। एक प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद। आपके साथ काम करने के लिए खुशनसीब हूं। जन्मदिन मुबारक हो माधुरी दीक्षित।\"\"
श्रद्धा कपूर ने कहा, \"\"मेरी एक पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको आइडल मानकर बड़ी हुई हूं। सभी के दिलों में आपका एक विशेष स्थान है। हम सभी माधुरी दीक्षित से बहुत प्यार करते हैं।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...