- Hindi News
- National
- मध्य प्रदेश : कटनी चोपन यात्री रेलगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 घायल
मध्य प्रदेश : कटनी-चोपन यात्री रेलगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 घायल
मध्य प्रदेश : कटनी-चोपन यात्री रेलगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 घायल
राहत और बचाव कार्य के साथ रेल मार्ग को दुरुस्त करने का अभियान जारी है।
डब्ल्यूसीआर की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, \"\"शनिवार रात को 10.20 बजे कटनी से चोपन जाने वाली यात्री रेलगाड़ी पिपरिया और समना स्टेशन के बीच अचानक बेपटरी हो गई। चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। रेल मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है।\"\"
यात्रियों के अनुसार, छह लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए कटनी अस्पताल ले जाया गया।
यह हादसा उस समय हुआ, जब अधिकांश यात्री जागे हुए थे। अगर हादसा देर रात होता तो अधिक लोगों को चोटें आ सकती थी।
--आईएएनएस