पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों, पेंशनर्स, अध्यापक और पंचायत सचिवों को बढ़े हुए महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग ने बुधवार को सातवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों को 1 जनवरी 2018 से 2 प्रतिशत और छठवां वेतनमान वालों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने को मंजूरी दे दी। डीए की बड़ी हुई किस्त के भुगतान पर हर साल 700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।
-नकद भुगतान मई पेड टू जून महीने के वेतन में होगा, जिसमें कर्मचारियों को चार महीने का एरियर भी मिलेगा। इससे कर्मचारियों को न्यूनतम 350 से 1200 रुपए और अफसरों को 1600 से 2900 रुपए तक का फायदा होगा।
इनका डीए 5 से बढ़कर 7 फीसदी हुआ
कैबिनेट के दो फीसदी डीए बढ़ाए जाने के फैसले से सातवां वेतनमान पा रहे 4 लाख 35 हजार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गया है। वहीं, 1 जनवरी 2016 के बाद रिया 20 हजार पेंशनर्स को भी समान रूप से महंगाई राहत का यह लाभ मिलेगा।
इनका 139 से बढ़कर 142 प्रतिशत हुआ डीए
- प्रदेश में फिलहाल बड़ी संख्या में संवर्गों को छठवां वेतनमान मिल रहा है, इनमें 1.75 लाख अध्यापक, 25 हजार पंचायत सचिव और 1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर हुए 4 लाख 39 हजार पेंशनर्स हैं। इन्हें अभी 139 प्रतिशत डीए मिल रहा है जो बढ़कर 142 फीसदी हो जाएगा।
किसका कितना होगा फायदा
- दो फीसदी डीए जुड़ने पर हर महीने होगा इस तरह अतिरिक्त फायदा वेतनमान फायदा
16100 से 28700 रुपए 350 से 570 रुपए
32800 से 67300 रुपए 700 से 1200 रुपए
79900 से 141800 रुपए 800 से 2900 रुपए
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.