पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। सुपर कॉरिडोर पर हुए महादंगल में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। मिट्टी के इस दंगल में 2 करोड़ की राशि दांव पर थी। मुकाबलों के दौरान लगभग 30 हजार दर्शक इसका हिस्सा बने। यह गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस दंगल में कुल 35 मुकाबले खेले गए, जिसमें कुल 70 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
रात 3 बजे तक देखते रहे दर्शक
- दंगल में नवजोत कौर, नरसिंह यादव, संदीप तोमर जैसे अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। इनके अलावा ईरान के तीन आैर रूस की चार महिला पहलवानों ने भाग लिया।
- पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए रात 3 बजे तक दर्शक जमे रहे। हालांकि जस्सा पट्टी आैर सत्येंद्र मलिक के बीच हुई मुख्य कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
- महाराष्ट्र केसरी माऊली जामदाड़े-रुबलजीत के मुकाबले (फोटो) ने दर्शकों को रोमांचित किया। 18 मिनट चली इस कुश्ती में माऊली ने रुबलजीत को मात दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.