महाराष्ट्र : \'कर्नाटक घटनाक्रम बदलाव का सूचक\'
महाराष्ट्र : \'कर्नाटक घटनाक्रम बदलाव का सूचक\'
कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले बी.एस. येदियुरप्पा द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद सदन में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया।
कांग्रेस नेता ने कहा, \"\"पूरे देश के लिए यह एक बदलाव का सूचक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के लोगों के आगे पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है और भारत में अब हालात बदलेंगे।\"\"
विधान परिषद में विपक्ष के नेता और राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने कहा, \"\"100 करोड़ रुपये हार गए लेकिन देश की 100 करोड़ जनता जीत गई और यह पैसों की ताकत पर लोगों की स्पष्ट जीत है।\"\"
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि कर्नाटक में लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत हुई है।
उन्होंने कहा, \"\"कांग्रेस और जेडीएस के विधायक ढृढता से खड़े रहे और वह मोदी-शाह-येदियुरप्पा के प्रलोभन में नहीं फंसे, यह लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए एकजुटता दिखा रहा है।\"\"
मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा, \"\"कांग्रेस-जेडीएस के नवनिर्वाचित विधायकों को मेरा सलाम, जिन्होंने भाजपा द्वारा अपनी आत्माओं को बेचने के लिए 100-150 करोड़ रुपये की रिश्वत को ठुकरा दिया।\"\"
राकांपा के राज्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, \"\"जब पैसा, शक्ति और सभी विफल हो गए तो येदियुरप्पा और भाजपा ने झूठी नैतिकता दिखाई और इस्तीफा देने के लिए भाग गए। यह दिखाता है कि सही हमेशा शक्तिशाली होता है और शक्तिशाली कभी सही नहीं होता।\"\"
--आईएएनएस