पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नामकुम अखाड़ा में 17 मार्च को लगाया जाएगा महावीरी झंडा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री रामनवमी मेला को लेकर महावीर मंडल केंद्रीय समिति नामकुम की बैठक अखाड़ा अवस्थित पंचायत भवन में हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव ने की। रामनवमी मेला धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 17 मार्च को अखाड़ा में बजरंगबली का झंडा लगाया जाएगा और महोत्सव की शुरुआत होगी। महावीर मंडल नामकुम को महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची से संबद्ध कर लिया गया।

मेला, अखाड़ा, झांकी संचालन के लिए महावीर मंडल केंद्रीय समिति नामकुम का गठन केंद्रीय अध्यक्ष ने किया। इसमें मनोज कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनिल वर्मा को अखाड़ा अध्यक्ष, सचिव बिरसा पाहन बनाए गए। संरक्षक जय सिंह यादव, विधायक राजेश कच्छप, कर्नल संजय श्रीवास्तव, मुखिया अनिता तिर्की, सुखदेव गोप, रतन शाहदेव, किरण सांगा, सुरेंद्र सिंह, बंधना उरांव, दीपक ओझा, रामानंद पांडेय, उपाध्यक्ष के पद पर दुर्गा साहू, प्रमोद सिंह दुर्गा शंकर झा, प्रभुदयाल बड़ाईक, मुन्ना बड़ाईक, मोहन ठाकुर, महामंत्री अनिल वैध, सुरेश बैठा, मंत्री पद पर मंटु राय, विनोद एक्का, भूषण महतो, प्रभाष झा, निखिल कुमार, सह मंत्री के पद पर पवन सिंह, छोटू गोप, शंकर पांडेय, मुरलीधर, कोषाध्यक्ष के पद पर लखन प्रमाणिक, सह कोषाध्यक्ष सी पी शर्मा, स्वागत अध्यक्ष सर्वजीत यादव, चंदर कौरियार, महिला सेना अध्यक्ष शारदा देवी, रुपा चौहान सहित 11 महिला शामिल है। मीडिया प्रभारी में अखिलेश कुमार व सूरजमणि सिंह शामिल है। बैठक में महावीर महली, बबलू सिंह, इंदर सिंह, महावीर नायक, अर्जुन गोप, नागेश्वर गोस्वामी, शंकर नायक, रवि महतो आदि लोग उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...