पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khuti News Mahua Liquor Destroyed In Terpa Case Filed Against Two People

तेारपा में महुआ शराब नष्ट की, दो लोगों पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तोरपा | थाना क्षेत्र में महुआ से शराब बनाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। रविवार को होली को लेकर चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस को मिली सूचना के आलोक में कई घरों में छापामारी हुई। थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि पुलिस गस्ती दल को सूचना मिली की अवैध शराब निर्माण की वजह से टोला मुहल्ला में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है। स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य की हानि भी हो रही है। इस कार्रवाई में सुभाष गली व कुम्हार टोली से कई घरों में बना हुआ महुआ शराब मिली। प्लास्टिक के 25 से ज्यादा डब्बों में फुलाया हुआ जावा तथा करीब 35 लीटर शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया। सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस संबंध में दो नामजद तथा कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खबरें और भी हैं...