चतुर्थ होली में रिलीज किया गया मैथिली पंचांग कैलेंडर
मैथिली संघ, मोहाली के तत्वाधान में चतुर्थ होली सस्नेह परिवार मिलन एवं संगीतमय
सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन शिव मंदिर, शाही माजरा, मोहाली में किया गया। सभी ने श्रद्धा पूर्वक इसमें अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य अतिथियों द्वारा मैथिली पंचांग कैलेंडर का विमोचन हिमांशु झा डायरेक्टर पीएसआईईसी द्वारा किया गया।
इनके साथ गौशाला कमेटी मटौर के चेयरमैन सुरेंद्र लखनपाल, सचिव धीरज कौशल आचार्य इंद्रमणि त्रिपाठी पार्षद अरुण शर्मा एवं मैथिल संघ के चेयरमैन अशोक झा, अध्यक्ष अध्यक्ष शशि भूषण झा, सचिव संजीव मिश्रा तथा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत परंपरागत तरीकों से किया।
इस अवसर पर मिथिलांचल के प्रसिद्ध कलाकारों ने संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ एवम मैथिली लोकगीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में संघ के सभी सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहा। सभी ने बड़े उत्साह के साथ इसमें अपना अपना सहयाेग दिया।