पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस गैजेट के जरिए नॉर्मल लैपटॉप को भी बना सकते हैं टच स्क्रीन वाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गैजेट डेस्क। ज्यादातर लोग लैपटॉप यूज करते समय की-बोर्ड और माउस का यूज करते हैं। लेकिन अब एक ऐसा गैजेट आ गया है जो नॉर्मल लैपटॉप को भी टच स्क्रीन वाला लैपटॉप बना सकता है। इसे लैपटॉप की स्क्रीन के साइज के हिसाब से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह आसानी से लैपटॉप से कनेक्ट हो जाता है।

 

मैग्नेटिक प्वाइंट से करते हैं कनेक्ट

कनेक्ट करने के लिए सबसे पहले लैपटॉप की स्क्रीन के बॉटम में दो मैग्नेटिक प्वाइंट्स लगाने होते हैं। जब भी टच स्क्रीन का यूज करना हो तो दो मैग्नेटिक प्वाइंट्स से कनेक्ट करना होता है। इसके बाद USB केबल को लैपटॉप से कनेक्ट करते हैं। जैसे ही केबल लैपटॉप से कनेक्ट होती है वैसे ही लैपटॉप पूरी तरह से टच स्क्रीन पर काम करने के लिए तैयार हो जाता है।

 

ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए इस गैजेट का नाम और यूज करने का तरीका...

 

खबरें और भी हैं...