पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'राजी' का मेकिंग वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने यह बताया कि फिल्म में अपने किरदार सहमत में ढलने के लिए उन्होंने क्या किया। वीडियो में आलिया ने यह बताया कि हिंदुस्तानी जासूस का किरदार करने में उन्हें बहुत मजा आया। करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की ओर से यह वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया है। वीडियो में डायरेक्टर मेघना गुलजार और एक्शन डायरेक्टर हरपाल सिंह ने आलिया के काम के बारे में बात की है। यह था सबसे डरावना मोमेंट...
- आलिया भट्ट ने वीडियो में बताया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मोमेंट वो था, जब उन्हें जोंगा कार ड्राइव करनी पड़ी थी। आलिया के मुताबिक, इससे पहले उन्होंने कभी इस कार को नहीं चलाया था। एक्शन डायरेक्टर हरपाल सिंह ने वीडियो में आलिया के डेडिकेशन के बारे में बताते हुए कहा कि वे तब तक उस सीन की प्रैक्टिस करती थीं, जब तक कि वह उन्हें ठीक से नहीं आ जाता था।
11 मई को रिलीज होगी फिल्म
- फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की विक्की कौशल, अमृता खानवलकर और सोनी राजदान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की एक कश्मीरी लड़की की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जो 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी कर लेती है। फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसमें आलिया एक मजबूत, शातिर और सादगी से भरपूर कैरेक्टर में नजर आ रही हैं। ट्रेलर का आखिर में आलिया कहती हैं, 'वतन के आगे कुछ भी नहीं, मैं भी नहीं' और गोली चला देती है। फिल्म 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'राजी' की कुछ बिहाइंड द सीन फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.