पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलेशियाई पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब के आवास पर छापेमारी की

मलेशियाई पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब के आवास पर छापेमारी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलेशियाई पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब के आवास पर छापेमारी की

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एसयूवी, सेडान और पुलिस ट्रक सहित दर्जनभर से अधिक वाहनों को बुधवार रात लगभग 10.30 बजे नजीब के आवास के बाहर देखा गया।
मलेशिया की समाचार एजेंसी बर्नामा के मुताबिक, हैंडबैग, कपड़े और उपहार सहित कई सामान जब्त किए गए हैं।
नजीब के वकील हरपाल सिंह ग्रेवाल के मुताबिक, कोई दस्तावेज जब्त नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सामानों को एंटी मनी लॉड्रिग और एंटी टेरररिज्म फाइनेंसिंग जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
महातिर ने नजीब पर 2009 में सरकारी फंड से गबन करने का आरोप लगाया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...