पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। पुरुषों को भी होता है महिलाओं की तरह पीरियड जैसा दर्द... ये लाइन पढ़कर क्याआप भी चौंक गए? जी हां ये सच है कि 26% पुरुषों को महीने में एक बार महिलाओं को आने वाले पीरियड की तरह सिम्पटम्स फील होते हैं। इसमें पेट दर्द, डिस्कंफर्ट और इरिटेशन शामिल हैं। पुरुषों की बॉडी में ऐसी बहुत सारी बातें महिलाओं से अलग और कुछ बातें महिलाओं जैसी भी होती हैं जिन्हें ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। बॉडी को लेकर कुछ अलग कॉमन हैं जिन्हें हर कोई जानता है लेकिन कुछ बातें ऐसी भी हैं जिन्हें पुरुष खुद भी नहीं जानते। साक्स लिओनार्ड "Why gender matters" ने इतने सारे ऐसे फैक्ट्स के बारे में अपनी बुक में बताया है जो आपने सोचे नहीं होगें लेकिन अगर ध्यान देंगे तो शायद आप भी इन्हें फील कर पाएं। जैसे एक इंटरेस्टिंग फैक्ट है जिसके अनुसार पुरुष महिलाओं के कंपेरिजन में कलर्स के कम शेड्स समझ और देख पाते हैं। यानि एक महिला किसी कलर के जितने शेड्स देख पाती है, पुरुष उसके आधे भी नहीं देख पाते। इसका कारण है उनके रेटीना की बनावट। आंख में मौजूद रेटीना कोन सेल्स की वजह से हमें कलर दिखते हैं, ये महिलाओं में पुरुषों से दोगुना ज्यादा होते हैं, इसलिए वो एक ही कलर में पुरुषों को मुकाबले ज्यादा शेड्स देख पाती हैं।
ऊपर दिए हुए वीडियो में देखिए इसी तरह के कुछ और इंटरेस्टिंग फैक्ट्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.