पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. इंदौर से शुक्रवार दोपहर 12.25 बजे माता वैष्णोदेवी कटरा के लिए रवाना हुई मालवा एक्सप्रेस (12919) शनिवार रात लगभग 8.20 बजे जम्मू से कटरा के बीच टनल में रुक गई। यात्री वजह जानने उतरे तो पता चला कि ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन में खराबी आने से करंट ही नहीं आ रहा है। लगभग एक घंटे तक यात्री परेशान होते रहे।
रेलवे ने खामी दूर कर रात 9.20 बजे ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन को शनिवार शाम 6.25 बजे कटरा पहुुंचना था, लेकिन यह ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट हो गई। जम्मू से 3.30 घंटे लेट शाम 7.50 बजे रवाना हुई, जबकि इसके जम्मू से रवाना होने का समय शाम 4.20 बजे का था। कटरा के पहले आने वाली दो टनल से जब गुजर रही थी, तभी अचानक रुक गई।
नीचे उतरे तो यात्री इंजन फेल होने की बात कह रहे थे
ट्रेन के थर्ड एसी कोच बी 2 में सफर कर रहे इंदौर के वृंदावन कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि उनके साथ पत्नी, बहन और दो बच्चे भी थे। ट्रेन के रुकने के कारण का पता करने उतरे तो इंजन फेल होने का शोर होने लगा। इस पर अमित भी इंजन के पास पहुंचे तो पता चला कि इंजन के ऊपर से जाने से इलेक्ट्रिक वायर में करंट ही नहीं था। करीब एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.