पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Man Arrested For Posting Objectionable Content Against Cm Devendra Fadnavis.

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला हुआ गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस ने आरोपी युवक अनिकेत पाटिल को उसके घर गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया है।

 

'आप' पार्टी के फिल्म बना चुका है आरोपी
- बता दें कि अभी हाल ही में जब पीएम नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर गए थे तभी ऐड फिल्म मेकर राम सुब्रमण्यम ने पीएम मोदी के खिलाफ बेहद ही आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। 

- राम सुब्रमण्यम 'आप' पार्टी के लिए ऐड फिल्म बना चुके हैं। जबकि गोरेगांव इलाके में टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनस करने वाले अनिकेत पाटील मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील मैसेज पोस्ट किया था।


इस आरोप में अरेस्ट हुआ शख्स
- इसके विरोध में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अनिकेत और राम सुब्रमण्यम  खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 
- पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आईपीसी 228/18 यू/एस 153(A), 500, 501, 503, 505(2), 506(2), 509 आर/ डब्ल्यू 67 IT एक्ट के तहत मामलदा दर्ज किया।
- शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस ने बुधवार को गोरेगांव में अनिकेत को उसके घर से गिरफ्तार किया। अब जुहू पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

खबरें और भी हैं...