पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. महाराजपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को 32 बोर की अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा है। युवक बीती रात एक युवती के साथ बाइक पर जा रहा था। पूछताछ में उसने खुद को सांसद का भाई बताकर कहा कि वह युवती से शादी रचाने जा रहा था। जबकि वह पहले से शादी शुदा था।
युवती को भी यह बात तभी पता लगी जब पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद उसके घर पर संपर्क किया। युवती दिल्ली की रहने वाली है और एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। युवती की पे स्लिप पर युवक ने 8 लाख रुपए का लोन भी निकलवा लिया।
गुरुवार रात करीब 12 बजे महाराजपुरा थाना पुलिस ने जलालपुर क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक-युवती को पकड़ा। युवक के पास से पिस्टल मिली थी। युवक का नाम चंदन पुत्र शंकरलाल छीपा निवासी पिपरिया होशंगाबाद बताया गया है। युवती दिल्ली की रहने वाली है। युवक ने बताया कि वे दिल्ली से ग्वालियर पुरानी कार खरीदने आ रहे थे। युवती के पास 2.50 लाख रुपए भी थे। युवती ने बताया कि वह उससे शादी करने जा रही है। जब युवक की मां से पुलिस ने बात की तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। युवती ने बताया कि वैष्णोदेवी में उसकी मुलाकात चंदन से हुई थी। उसे पता ही नहीं था कि यह उसकी दूसरी शादी है। उसकी मां ने कहा कि वह खुद ही उससे परेशान हैं। उस पर छेड़छाड़ का मामला पिपरिया में दर्ज है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.