पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. दो बेटों के मर्डर में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज एक शख्स लघु सचिवालय के पास एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े इंदिरा कालोनी के हवा सिंह सैनी को नीचे उतारने की कोशिश में दोपहर बाद से ही प्रशासनिक अमला जुटा रहा। टावर पर चढ़े हवा सिंह सैनी से फोन पर जब अधिकारियों ने बात की तो उसने कहा कि उसके दो बेटों की हत्या के आरोपी खुले घूम रहे हैं। उसके परिवार पर दो बार हमला हो चुका है, लेकिन पुलिस उसे गन लाइसेंस मुहैया नहीं करा रही है।
परिजनों ने समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा
वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि अक्टूबर 2017 में हुए डबल मर्डर केस में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग हवा सिंह सैनी कर रहा है वो कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं। आखिर में रात साढ़े 9 बजे परिजनों ने ही उसे समझा बुझाकर टावर से नीचे उतारा।
50 लाख मुआवजा मांगा
- सोमवार दोपहर करीब चार बजे हवा सिंह सैनी लघु सचिवालय के पास एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 100 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ हवा सिंह 60 मीटर की ऊंचाई पर बैठ गया। उसने सबसे पहले टावर पर चढ़ने के बाद प्रशासन को उसका गन लाइसेंस जारी करने की बात कही। साथ ही उसने अपने दो बेटों के केस में आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही।
- प्रशासन के अधिकारी देर शाम तक उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। देर शाम हवा सिंह ने प्रशासन के सामने उसे 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग रखी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.