पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर. सोमवार को एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक दो साल के बच्चे का पिता था। उसने पत्नी के नौकरी करने से नाराज होकर यह कदम उठाया। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरिक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पिता से कहता था- मैं आपको नहीं, आप मुझे कंधा दोगे
- जिले के बर्रा क्षेत्र के रहने वाले विपिन भट्ट, वाइफ शिम्पी और बेटे राज (2 साल) के साथ संयुक्त परिवार में रहता था। उसके पिता मोहनलाल कंपाउंडर हैं। पत्नी शिम्पी एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। विपिन का छोटा भाई हरिओम भी अपनी वाइफ के साथ यहीं रहता है।
- मृतक के पिता ने बताया, 'चार साल पहले बेटे की शादी शिम्पी से हुई थी। बहू जॉब कर रही थी। बेटे को यह पसंद नहीं था। वह उसे बार-बार जॉब छोड़ने के लिए कहता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।'
- 'गुस्से में कई बार विपिन मुझसे कहता था- पापा एक दिन आप ही मुझे कंधा दोगे, मैं आपको नहीं। मुझे लगता था यह उसकी सिर्फ झुंझलाहट है, लेकिन क्या पता था वो सच में ऐसा कदम उठा लेगा।'
- परिजनों के मुताबिक, शिम्पी शनिवार को अपने मायके गई थी। सोमवार की शाम विपिन उससे फोन पर बात कर रहा था। दोनों के बीच में काफी तीखी बहस हुई। फोन रखने के बाद वो अपने कमरे में गया और कुंडी लगा ली। उसने पंखे से लटककर जान दे दी।
- जब सुसाइड की खबर शिम्पी को मिली तो वह रोती हुई अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची। इसके बाद, उसके भाइयों ने ससुराल वालों से मारपीट की।
- वहीं दूसरी तरफ मृतक की बहन प्रिया ने भाभी को मौत का दोषी बताया है। उसने कहा- दोनों में अक्सर झगड़ा होता था, जिसकी वजह से भाई ने यह कदम उठाया।
- बर्रा इंस्पेक्टर भास्कर मिश्रा ने बताया, 'एक युवक ने पारिवारिक कलह की वजह से सुसाइड किया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.