पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुना. शहर से 5 किमी दूर स्थित पुरापोषर गांव में 7 बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। उनकी जिंदगी खतरे में देख 18 वर्षीय युवक ने 100 फीट दूरी से दौड़ लगाई और सभी को बचा लिया लेकिन इस जद्दोजहद में उसकी मौत हो गई। कथा स्थल से बच्चे 20 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी ले गए, तभी यह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 1 की हालत गंभीर है। दोपहर 3 बजे के लगभग यह घटना हुई।
शुक्रवार दोपहर राकेश लोधा, हेमराज लोधा, विशाल लोधा, राजेश लोधा, रोहित लोधा, प्रशांत लोधा, अरुण लोधा कथा स्थल से 20 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी ले गए। वह कुछ दूरी पर ही स्थित विवाह सम्मेलन पर ले गए। वह जगह-जगह लकड़ी की झंडी बांध रहे थे। इस दौरान पास से निकली हाईटेंशन लाइन से सीढ़ी टकरा गई।
करंट से बच्चे चिपके, कुछ गिरे
करंट फैला तो इसके ऊपर जो बच्चे थे जमीन पर आकर गिरे। वहीं कुछ बच्चे इसे धक्का दे रहे थे वह भी चिपक गए। तभी 18 वर्षीय बालकिशन ने बच्चों को मुसीबत में देख दौड़ लगाई और सीढ़ी को बिजली लाइन से दूर खींच लिया। इससे सभी की जान बची। लेकिन बालकिशन झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.